देवी गीत _ मां का सहारा
देवी गीत _ मां का सहारा।
दुनिया करे ना करे कृपा तेरी मां मिलती रहे।
मेरी बगिया खुशियों की कलियां खिलती रहे।
बेसहारा हूं मैं सहारा तेरा चाहता हूं मां।
फैले अंधेरों में उजियाला चाहता हूं मां।
तेरी नजरो की रोशनी मां मुझपर पड़ती रहे।
कृपा तेरी मां मिलती रहे।
अज्ञानी हूं मैं मां ज्ञान का दरिया बहा दो।
अनाड़ी हूं मैं मां तरकीब का जरिया दिखा दो।
तेरी भक्ति का भाव दिल में मेरे मां पलती रहे।
कृपा तेरी मां मिलती रहे।
कृपालु दयालु तुझको भक्त सभी कहते है ।
दया की उम्मीद लिए चरणों में तेरे रहते है।
तेरे चरणों की धूल सिर मेरे मां लगती रहे।
कृपा तेरी मां मिलती रहे।
तुम हो दुर्गा दुर्ग नासिनी महिषी महिष वर्धिनी।
सिंह वाहिनी चण्ड मुंड नासीनी दैत्य दर्प दलिनी।
तेरे आगमन से आंगन मंगल मां मिलती रहे।
कृपा तेरी मां मिलती रहे।
काली कपालिनी कल्याणी जगजननी हो तुम।
शिव संगिनी शिव प्रिया उमा गौरी गिरी नंदिनी हो तुम।
भारती भिखारी तेरे दर का मां भीख तेरी मिलती रहे।
कृपा तेरी मां मिलती रहे।
गीत
श्याम कुंवर भारती
बोकारो, झारखंड, मो.9955509286
Mohammed urooj khan
31-Oct-2023 04:09 PM
👍👍👍👍
Reply